EYE OPENERMOTIVATIONALMotivationalUncategorizedVidyamandirVMC

लड़कियों और इंजीनियरिंग-सही संयोजन

Posted On
Posted By Devnaa Mishra

 552 total views,  1 views today

(अभियानत्रिकी)

                                 छात्राओं को इंजीनियरिंग/ अभियांत्रिकी क्षेत्र में क्यों जाना चाहिए? 

इंजीनियरिंग/अभियांत्रिकी क्या है? 

इंजीनियरिंग वह विज्ञान तथा व्यवसाय है जिसके लिए गणितीय, भौतिक व प्राकृतिक विज्ञानं के ज्ञान  का प्रयोग किया जाता है।इंजीनियरिंग भौतिक वस्तुओं और सेवाओं का उपार्जन करती है।औद्योगिक क्षेत्र  का विकास एवं परिचालन करती है। इसके लिए वह तकनीकी मानको का प्रयोग करती है। 

 छात्रा के लिए इंजीनियरिंग/ अभियांत्रिकी —

 विश्व स्तर का कार्य करने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाए आपदाओं से लड़ने के लिए तथा देश के विकास के लिए  इंजीनियरों की सहायता ली जाती है। 

इंजीनियरिंग क्षेत्र में विभिन्न महिलाओं का विवरण एवं उनका कार्य संपादन। 

  1. भारत की पहली महिला इंजीनियर ए ललिता उनका जीवन हर लड़की के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।उनकी शादी 15 साल की उम्र में हुई थी और वह जब 18 साल की थी तब उनकी चार महीने की बेटी भी थी तभी उनके पति की मृत्यु हो गई। ललिता जी ने अपनी इंजीनियरिंग डिग्री मद्रास यूनिवर्सिटी से पूरी की।ललिता जी ने महिला इंजीनियरों और वैज्ञानिक के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 
  2. विश्व की पहली महिलाएँ इंजीनियर एदित क्लार्क थी। उन्होंने क्लार्क कैलकुलेटर का आविष्कार किया था, जोकि ग्राफिक इलेक्ट्रिकल प्रॉपर्टीस की गणना करता था। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स न उन्हें।वेस्ट रीजनल पेपर प्राइस अवॉर्ड से सम्मानित किया था और बेस्ट नेशनल पेपर प्राइस से भी सम्मानित किया गया था।
  3. मरिसा मेयर आज के समय की समूचे विश्व की एक सशक्त व्यावसायिक महिला हैं। मरीसा हमारी समकालीन दुनिया की बहुत ही मशहूर महिला है साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यह पहली महिला इंजीनियर हैं जिन्होंने गूगल ज्वॉइन किया।और पहली महिला सीईओ हैं।500 कंपनी कि मालिक याहू कंपनी की।
  4. एडा लवलेस पहली महिला कंप्यूटर प्रोग्रामर है। विश्लेषणात्मक इंजन की क्षमता को कंप्यूटर जैसे डिवाइस के रूप में पहचानI
  5. हेडी लमार एक अतुलनीय अभिनेत्री और आविष्कारक है उसने दुश्मन जासूसों की संवेदनशील जानकारी सुनने के लिए एन्क्रिप्ट संकेतों एक विधि तैयार की। उसके बिना हमारी आधुनिक दुनिया में कोई भी वायरलेस संचार नहीं होता। विश्व युद्ध 2 के दौरान उन्होंने रेडियो की विभिन्न आवृत्तियों पर जाने का आविष्कार किया
  6. पेट्रिका बाथ उन्होंने मोतियाबिंद का इलाज करने के लिए लेज़र फेंको प्रोब मशीन का आविष्कार किया।अफ्रीकी अमेरिकन महिला डॉक्टर थी।

इंजीनियरिंग छात्राओं के लिए अविश्वसनीय संभावनाओं प्रदान करता है —

स्कूलों को विज्ञान विषय की क्षमताओं को देखने के लिए लड़कियों को और ज्यादा प्रोत्साहित करने की जरूरत है। कंपनी उद्योगों को  महिलाओं के विश्वास और अंतर्दृष्टि की जरूरत है। समझने की जरूरत है कि इंजीनियरिंग एक रोमांचक और सम्पूर्ण करियर प्रदान कर सकता है। मिशेल ओबामा के शब्दों में सफलता इस बारे में नहीं है कि हमारा जीवन दूसरों को कैसा लग रहा है। इस बारे में कि वह सफलता आपको कैसे मिली? प्रभावशाली होने के बारे में नहीं है प्रेरित करने के बारे में आप अपनी सफलता से किसको कितना प्रेरित कर पाते। अधिक महिलाओं को इंजीनियरिंग का चयन करना चाहिए।लकीर के फकीर तोड़ने-और हर दिन साबित है कि वे यह कर सकते है यदि हम स्पष्ट रूप से समस्या को परिभाषित करें तो रचनात्मकता शुरू होता है उस रचना को असलियत में उतारने का सबसे अच्छा तरीका इंजीनियरिंग की है। महिलाएं जुनून और तकनीकी ज्ञान के साथ इंजीनियरिंग की दुनिया में एक बदलाव ला सकती है। आज की महिला खुद को अप टू डेट रखने के रूप में और अपने पेशेवर कौशल में परिपक् है। अन्य विभागों के साथ अच्छा सहयोग महत्वपूर्ण है। और अपने पर्यवेक्षक का समर्थन करना आवश्यक है। महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें को कभी हार नहीं माननी चाहिए। 

              य देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम।

Related Post